my blogs

Wednesday, March 16, 2011

holi me twacha rog

प्रिय मित्रों ,
                    नमस्कार आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनायें.  होली रंगों का त्यौहार है , यदि हम चाहते हैं की हमारी होली सुखद और सौहाद्रपूर्ण गुज़रे तो हमें कुछ बातों का ध्यान  रखना होगा. होली में कई बार घटिया रंगों का इस्तेमाल किया जाता है , कई बार रंगों में अम्लता पायी जाती है . जिससे त्वचा को नुक्सान पहुँच सकता है. जहां तक संभव हो होली गुलाल से ही मनाई जाए. इससे दो लाभ होंगे एक त्वचा  को नुक्सान नहीं होगा और दूसरा पानी की बचत होगी. 
                                        और एक विशेष बात होली के दिन किसी भी प्रकार का नशा न करें क्योंकि बहुत सारे लोग भांग का नशा करते हैं , बहुत से लोग शराब भी पीते हैं .इन सभी वजहों से दुर्घटना होने की संभावनाएं
 होती हैं.   
                होली खेलने जाने से पहले अपने पूरे शारीर पर नारियल तेल लगा लें. यह आपकी त्वचा पर सुरक्षा कवच का कार्य करेगा . रंगों से यदि कोई विकार उत्पन्न होता है तो त्वचा को साफ़ पानी से धोकर उस पर ग्वार पाठा का रस लगाना चाहिए.

Sunday, March 6, 2011

dear foreign user

dear friends,
             i would like to inform you that for English translation of my blogs please log on to www.ayulifeclinic.wordpress.com . all my previous blogs which i have written in hindi will be available in this site, i genuinely understand that foreign users of this blog suffer language problem to understand hindi,
                                                                                           your's faithfully Dr. Abhishek Goel

Tuesday, February 1, 2011

आयुर्वेदमन्त्र: aids ka ilaaz ab sambhav hai

आयुर्वेदमन्त्र: aids ka ilaaz ab sambhav hai

aids par vijay

प्रिय मित्रों ,
                     अनेक वर्षों के अथक परिश्रम के बाद डाक्टर परवीन जैन जो की लुधियाना की हैं उन्होंने आयुर्वेद औषध द्वारा एड्स का उपचार ढूंढ निकाला है. यदि कोई भी व्यक्ति जिसे एड्स हो जिस पर सभी उपचार असफल हो चुके हो तो निराश न हो . इस खतरनाक बीमारी का इलाज अब संभव है ,
                                                                 संपर्क करें -आयु लाइफ  क्लिनिक , डॉ. अभिषेक गोएल , सोनल अपार्टमेन्ट ,अक्सिस बैंक के पास , अशोकनगर (मध्य प्रदेश ) मोबाइल नो.  09713677782.

मित्रों इलाज़ पूर्णतः आयुर्वेदिक पध्धति के द्वारा आहार यानि के diet प्लान , योग तथा आयुर्वेदिक औषधों के द्वारा किया जायेगा ,पीड़ित व्यक्ति को एक सप्ताह के अंदर ही लक्षणों में सुधार आएगा तथा भूख लगने लगेगी वजन बढ़ने लगेगा तथा स्तामिना भी बढ़ने लगेगी .
                                    शीघ्र संपर्क करें 


aids ka ilaaz ab sambhav hai






Thursday, January 20, 2011

herpes zoster

प्रिय मित्रों ,
                आज मैं आपको हेर्पेस जोस्टर जिसे की आयुर्वेद में विसर्प व्याधि के नाम से जाना जाता है , ये बीमारी बहुत ही कष्ट दायक होती है क्योंकि इसमें भयंकर पीड़ा होती है .इसके लक्षण हैं ज्वर याने की बुखार आना सारे शरीर में लाल रंग की छोटी छोटी पीतिकाएं या फुंसियां हो जाती हैं जो एक स्थान से शुरू होकर बढती जाती हैं और फैलती जाती हैं जिस स्थान पर बढती हैं वहां जलन दर्द और कभी कभी खुजली होती हैं . इस ज्जलन से बचने के लिए घरेलु उपचार के रूप में नारियल तेल का उपयोग किया जा सकता है . आहार में स्निग्ध और शीत आहार जैसे से गोघृत में बने पदार्थ अनार का रस दूध चावल मीठी चीज़ का सेवन करें , खट्टी चीज़ों का परहेज़ करें .सैट धौत घृत का सेवन करें जिससे जलन शांत होती है अग्नि बढती है ,भूख लगती है. आयुर्वेद चिकित्सक इस बीमारी में विरेचन यानि पर्जेतिव का प्रयोग करते हैं जिससे शीघ्र लाभ मिलता है . चंद्रप्रभा वती का सेवन भी लाभ दायक होता है.

Friday, January 7, 2011

sheet lehar se bachav ke upaay

मेरे प्रिय ब्लॉगर साथियों , इस वर्ष शीत ऋतू का भयंकर प्रकोप संपूर्ण भारत में फैला हुआ है , तापमान अत्यधिक न्यूनतम होता जा रहा है , इस के चलते कई स्थानों पर ठण्ड के कारण मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो रही है , इस ब्लॉग में मैं आपको ठण्ड से बचाव के उपाय बताऊँगा ,
१. सर्वप्रथम अपने सभी महत्वपूर्ण कार्य दिन में निपटाने का प्रयास करें. दिन सूर्योदय के पूर्व और सूर्यास्त के पश्चात कही भी आवागमन का निषेध करें .
२. भोजन में उष्ण वीर्य पदार्थों को सम्मिलित करें जैसे की सरसों लहसुन तिल गुड और इनसे बने पदार्थों का सेवन करें.
३. प्रातःकाल गर्म पानी से स्नान पश्चात तिल या सरसों के तेल से प्रतिदिन मालिश करें और गर्म कपडे इन्नर इत्यादी का उपयोग करें
४. वाहन मोटर साइकल का प्रवास नहीं करें , शीतल वायु से हानि हो सकती है